ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में आज ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, सिग्मा-1 के सभागार में जनपद गौतमबुद्धनगर के अनुदेशकों हेतु बढ़े हुए मानदेय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी उपस्थित अतिथियों एवं जनसमूह द्वारा देखा गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी आशीष सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसोदिया, जिला बचत अधिकारी शलभ राठी, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू कौल, खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख एवं दादरी चंद्रभूषण प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी जेवर एवं दनकौर मोहम्मद राशिद, जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार, जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन अमित कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक, जिला समन्वयक ईएमआईएस इंचार्ज संजीव पाठक, जिला समन्वयक एमआईएस रंजीत यादव, जिला समन्वयक मिड डे मील राघव मेहंदीरेत्ता, ईसीसीई एजूकेटर, समस्त एसआरजी, एआरपी तथा जनपद के चारों ब्लॉकों से आए अनुदेशक उपस्थित रहे।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के समापन के पश्चात जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़ी बछेड़ा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सोमेंद्र तोमर द्वारा अपने उद्बोधन में सभी अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनुदेशकों के प्रयासों से शिक्षा विभाग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 07 अनुदेशकों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। इनमें सोनम भाटी (उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलिस्तानपुर), साहिना परवीन (उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी), देवीराम (उच्च प्राथमिक विद्यालय अट्टा फतेहपुर), विजय (उच्च प्राथमिक विद्यालय मामूरा), रवि खारी तथा सारिका बंसल (उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौंडी चक्रसेनपुर) शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें