Top News

शारदा यूनिवर्सिटी के 6 खिलाड़ियों को मिला बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता:  शारदा यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के अंतर्गत संचालित स्पोर्ट्स सोसाइटी के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को “बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹31,000-₹31,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।सम्मानित खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रियांशु कुमार, शूटिंग की श्रेय अग्रवाल, क्वान की डो की प्रिया कोरंगा, बैडमिंटन के अर्पित कुमार, वुडबॉल के उज्ज्वल डागर तथा एमबीबीएस की छात्रा एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी खुशी शामिल हैं।खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।विश्वविद्यालय के चांसलर P. K. Gupta ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इस प्रकार के सम्मान युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के दम पर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
स्पोर्ट्स सोसाइटी एवं DSW द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए लगातार विशेष अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार (डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर), डॉ. सुमन लता धर, डॉ. शांति नारायणन, डॉ. रचना बंसल, मुख्य वित्त अधिकारी अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर रिशांक और प्रियंका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, सहपाठियों और विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने