ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा:
Jaypee Public School, Greater Noida ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी स्ट्रीम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के Humanities stream के छात्र कविश अरोड़ा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और School Topper बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं Commerce stream में अभिनव सोलंकी ने 97.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। Science stream में विदुषी भट्ट ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस शानदार परीक्षा परिणाम से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
एक टिप्पणी भेजें