ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता: एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में AKMUN 2026 के पहले दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्थान ने इस प्रतिष्ठित मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन के लिए वेन्यू पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की और तीन प्रमुख समितियों—लोक सभा, यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वीमेन (UNCSW) तथा यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC)—में गंभीर चर्चाओं और वाद-विवाद में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने डेलीगेट्स की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे, एजेंडा पर चर्चा की तथा प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया को समझा।
यह सम्मेलन छात्रों के लिए कूटनीति, नीति-निर्माण और वैश्विक मुद्दों की गहन समझ विकसित करने का प्रभावी मंच साबित हुआ। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए MUN की संपूर्ण प्रक्रिया—एजेंडा निर्धारण से लेकर समिति संचालन और प्रस्ताव पारित करने तक—का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस अनुभव ने उनकी संवाद क्षमता, नेतृत्व कौशल और टीमवर्क को सशक्त किया।
AKMUN 2026 का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। पहले दिन की सफल शुरुआत ने पूरे सम्मेलन के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल तैयार किया, जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सीखने का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर चेयरपर्सन सुश्री पूनम शर्मा ने आयोजक सुश्री आन्या कपूर, फाउंडर एवं सेक्रेटरी जनरल, AKMUN को उनके प्रथम मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को परिणामों की घोषणा एवं प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
एक टिप्पणी भेजें