Top News

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘संकल्प 2026’ का सफल आयोजन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘इंटर-इंस्टीट्यूशनल सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव ‘संकल्प 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय महोत्सव में कुल 22 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 70 से अधिक प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की डायरेक्टर Dr. Sapna Rakesh द्वारा मुख्य अतिथियों एवं जजों के साथ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस आयोजन में University of Delhi के विभिन्न कॉलेजों सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं अन्य शहरों से आए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, संगीत, फैशन शो, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, फेस पेंटिंग, प्रबंधन प्रतियोगिताएं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।
प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता:
फैशन शो: प्रथम – KCC, द्वितीय – Sharda University
ग्रुप डांस: प्रथम – रामजस कॉलेज एवं हंसराज कॉलेज (संयुक्त विजेता), द्वितीय – जीसस एंड मैरी कॉलेज
वॉर ऑफ बैंड्स: प्रथम – शुभ्रा घोष एवं टीम (शारदा यूनिवर्सिटी), द्वितीय – राघव शर्मा एवं टीम (IMS नोएडा)
इंस्ट्रुमेंटल प्लेइंग: प्रथम – श्याम प्रीत (जीएल बजाज आईटीएम), द्वितीय – वंश (IMS नोएडा)
इस अवसर पर Pankaj Agarwal (वाइस चेयरमैन, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विजेताओं को बधाई दी।
‘संकल्प 2026’ विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने तथा विभिन्न संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता चौधरी एवं डॉ. अरविंद कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में छात्र समन्वयकों एवं कोर टीम के सदस्यों—तान्या, मनीषा, प्रतीक्षा, सिमरन, दिव्यकांक्षा, प्रेरणा, कृष्णानंद, अनुराग, शशांक शेखर, शिवम पांडेय एवं तुषार वर्मानी—का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

और नया पुराने