गौतमबुद्धनगर/फेस वार्ता:। थाना जारचा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 75 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कलौन्दा शमशान घाट तिराहा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से हरियाणा मार्का की 75 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (Night Blue Metro Liquor) और एक अल्टो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR39AQ1640) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
चन्द्रपाल पुत्र प्रसादी, निवासी ग्राम पिलकसराय, थाना अमरोहा देहात, जिला अमरोहा (उम्र 55 वर्ष)
जितेन्द्र पुत्र ओमवीर, निवासी ग्राम खेतापुर, थाना बहजोई, जनपद सम्भल (उम्र 26 वर्ष)
मामले का विवरण: इस संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 48/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी:
75 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (हरियाणा मार्का)
तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार (HR39AQ1640)
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें