Top News

श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन, "सशक्त महिला उद्यमी संगठन" की सराहनीय पहल

ग्रेटर नोएडा / फेस वार्ता 12 नवंबर 2026
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारी स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान के उद्देश्य से सशक्त महिला उद्यमी संगठन (SMUS) द्वारा एक विशेष निःशुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर* का आयोजन किया गया।
यह शिविर एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC Limited) की सीएसआर पहल एवं SHEWings के सहयोग से संगठन की इकाई प्लॉट नं. 481, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-III, ग्रेटर नोएडा पर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में श्रमिक एवं जरूरतमंद महिलाओं ने इसका लाभ उठाया।
गरीब और श्रमिक महिलाओं पर विशेष फोकस
संगठन ने इस शिविर को विशेष रूप से श्रमिक, निम्न आय वर्ग एवं कारखानों में कार्यरत महिला श्रमिकों को ध्यान में रखकर आयोजित किया था। अक्सर देखा जाता है कि स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में गरीब तबके की, निम्न स्तर की हमारी श्रमिक महिलाएं तब जान पाती हैं जब बीमारी अपनी आखिरी अवस्था में पहुंच चुकी होती है या बहुत देर हो चुकी होती है। इसी गंभीर स्थिति को मद्देनजर रखते हुए संगठन ने यह पहल की कि समय रहते निःशुल्क जांच और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को इस बीमारी से बचाया जा सके।
शिविर में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच, स्वयं स्तन जांच (Breast Self-Examination) की जानकारी तथा विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
डॉ. खुशबू सिंह ने कहा - स्वस्थ समाज से ही विकसित भारत की बुनियाद
इस अवसर पर सशक्त महिला उद्यमी संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने कहा,
_"आज स्तन कैंसर महिलाओं के बीच सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। मेरा मानना है कि *स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ भारत है और स्वस्थ भारत में ही विकसित भारत की बुनियाद है।* यदि हमारी नारी स्वस्थ होगी, तो ही हमारा समाज और राष्ट्र सशक्त होगा।"_
उन्होंने आगे कहा, _"सशक्त महिला उद्यमी संगठन के माध्यम से हम हमेशा से ही समाज हित, राष्ट्र हित, महिला हित और विशेष रूप से वंचित वर्गों के हित के लिए कार्य करते आए हैं। भविष्य में भी हम इसी प्रकार समाज के कल्याण के लिए अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करते रहेंगे और ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आगे आते रहेंगे।"_
शिविर में आई सभी श्रमिक महिलाओं ने संगठन, NHPC लिमिटेड और SHEWings की इस संयुक्त पहल की काफी प्रशंसा की और इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अत्यंत आवश्यक कदम बताया।

Post a Comment

और नया पुराने