ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता। ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया मेट्रो स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने आत्मीय और भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जेवर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने पंकज चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन और संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।
मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
एक टिप्पणी भेजें