Top News

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों की पत्नियों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: “खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ—यही है कैलाश परिवार की पहचान।”
करवा चौथ के पावन अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से सभी महिला फैकल्टी सदस्यों एवं पुरुष फैकल्टी सदस्यों की पत्नियों के लिए एक विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की इस अनूठी पहल का उद्देश्य नियमित कार्यभार और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच व्यस्त रहने वाली महिलाओं को कुछ खुशनुमा पल देना तथा त्योहार की खुशियों को उनके साथ साझा करना था।
आज के व्यस्त जीवन में महिलाएँ कार्यस्थल और परिवार, दोनों की जिम्मेदारियाँ बखूबी निभाती हैं। करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने यह सुंदर पहल की, ताकि सभी महिलाएँ बिना किसी अतिरिक्त खर्च की चिंता के त्योहार का आनंद ले सकें और अपनेपन का अनुभव कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मेहंदी लगवाई। इसके बाद स्वादिष्ट स्नैक्स और संगीत पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत, हँसी-खुशी और आपसी मेल-मिलाप से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और संस्थान की इस संवेदनशील एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्यों ने संस्थान द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की खुशियों, सम्मान और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। सभी ने मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप गोयल जी एवं एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती बिंदिया गोयल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन खुशियों, आपसी प्रेम, शुभकामनाओं और करवा चौथ की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। यह आयोजन संस्थान की उस सकारात्मक सोच को दर्शाता है, जिसमें कर्मचारियों को केवल कार्य का हिस्सा नहीं, बल्कि संस्थान के परिवार का अभिन्न अंग माना जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने