ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, 09 सितम्बर, 2026।
Industrial Business Association (IBA), Greater Noida के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), MSME Development & Facilitation Office (DFO), ओखला, नई दिल्ली, Industrial Business Association (IBA), Greater Noida एवं IILM University, Greater Noida के संयुक्त तत्वावधान में "National Workshop on Procurement & Marketing Support (PMS) Scheme" का भव्य, ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत सफल आयोजन IILM University,
ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माननीया जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती मेधा रूपम, IAS द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गौतम बुद्धनगर गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, निर्यात (Export) को अपनी प्राथमिकता बनाएं, रोजगार सृजन में योगदान दें तथा अपने उद्योगों को वैश्विक स्तर तक ले जाएँ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के लिए बेहतर एवं निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में IILM University की ओर से वाइस चांसलर डॉ. जयशंकर वरियार, प्रो वाइस चांसलर डॉ. निहार अमोनकर, नील राय एवं सीनियर मैनेजर राजकुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।MSME मंत्रालय की ओर से स्टेट डायरेक्टर डॉ. आर. के. भारती, डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार, डिप्टी डायरेक्टर ओ. पी. सिंह एवं DFO ओखला, नई दिल्ली की पूरी टीम उपस्थित रही। विशेषज्ञों ने MSME क्षेत्र के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी खरीद प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।ओ. पी. सिंह ने CGTMSE के अंतर्गत बिना कोलेटरल उपलब्ध ऋण सुविधा, MSME के लिए वित्तीय सहायता एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। NSIC Ltd. के चीफ मैनेजर ऋषि भाटिया ने NSIC की सेवाओं, विपणन सहायता एवं विभिन्न सुविधाओं पर प्रकाश डाला। श्री राजन उप्रेती ने निर्यात (Export), वैश्विक बाजारों तक पहुँच तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के Procurement Head ने बताया कि IOCL अपनी कुल खरीद का लगभग 49 प्रतिशत MSME इकाइयों से करती है, जिससे MSME उद्यमियों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। ONGC के Procurement Head ने Vendor Registration एवं सरकारी खरीद प्रक्रिया की जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त GeM Portal, TreDS, Lean Manufacturing, ZED Certification, Vendor Registration एवं Procurement & Marketing Support (PMS) Scheme सहित अनेक विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यवहारिक एवं उपयोगी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा, जिसमें उद्यमियों ने अपनी जिज्ञासाएँ एवं व्यावहारिक समस्याएँ विशेषज्ञों के समक्ष रखीं तथा उनका समाधान प्राप्त किया। लगभग 150 से अधिक उद्यमियों ने इस राष्ट्रीय कार्यशाला में सहभागिता कर सरकारी योजनाओं, सरकारी खरीद, विपणन, निर्यात एवं व्यवसाय विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इस अवसर पर Industrial Business Association (IBA) के अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी उद्यमियों से आग्रह किया कि वे कार्यशाला में प्राप्त जानकारी का सक्रिय फॉलो-अप करें, GeM Portal पर पंजीकरण कराएँ, Vendor Registration पूर्ण करें, सरकारी खरीद में भागीदारी बढ़ाएँ, MSME योजनाओं का अधिकतम लाभ लें तथा विशेष रूप से निर्यात को अपने उद्योग की नई दिशा बनाकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि Industrial Business Association (IBA) प्रशासन और उद्यमियों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य उद्योगों की समस्याओं का समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बाजार उपलब्ध कराना, सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करना तथा उद्यमियों को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना है। भविष्य में भी IBA इसी प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं उद्योग हितैषी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम में Industrial Business Association (IBA) के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव दर्शन शर्मा, सचिव अरविंद भाटी, संयुक्त सचिव विकास राय, सचिव बीरेंद्र रावल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंघल हर्ष तोमर, उद्यमी शिशुपाल त्यागी, राहुल त्यागी, चरणजीत सिंह, महिला उद्यमियों श्रीमती सिमरन खत्री, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती रेनू चौहान, सुश्री ईशु चौधरी, श्रीमती रचना रावल एवं श्रीमती रचना जैन सहित लगभग 150 से अधिक उद्यमियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर Industrial Business Association (IBA) की ओर से MSME मंत्रालय, MSME-DFO ओखला, नई दिल्ली, IILM University के कुलपति, प्रबंधन, फैकल्टी, सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, विभिन्न सरकारी विभागों के Procurement Heads, माननीया जिलाधिकारी महोदया, जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया
एक टिप्पणी भेजें