Top News

आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: विधायक दादरी तेजपाल नागर

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता:
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के लोगो का अनावरण तथा वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के साथ कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दादरी तेजपाल नागर, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, संबंधित अधिकारीगण एवं आउटसोर्स कर्मचारीगण उपस्थित रहे और लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।
  सजीव प्रसारण के उपरांत विधायक दादरी तेजपाल नागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित, सशक्त एवं उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों को उनके कौशल एवं कार्य के अनुरूप बेहतर मानदेय सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं उनके लिए कल्याणकारी होगी और भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर माननीय विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के लाभार्थियों को धनराशि के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र में स्वीकृत धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आउटसोर्स कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है, जो उनके भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

और नया पुराने