ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-केंद्रित अधिगम के लिए प्रसिद्ध आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग एवं संबद्ध शाखाओं के छात्रों के लिए “Save Your Study Time” विषय पर एक उपयोगी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का संचालन ब्रह्माकुमारी संस्था से बीके रेनु एवं बीके संध्या ने किया। उन्होंने छात्रों को केंद्रित अध्ययन करने, ध्यान भटकाव को नियंत्रित करने और मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के प्रभावी व व्यावहारिक तरीके बताए। वक्ताओं ने यह भी बताया कि छोटी-छोटी लेकिन नियमित आदतों को अपनाकर अध्ययन के समय का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. विष्णु शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. जया सिन्हा, डॉ. संध्या उमराव, डॉ. निशांत गुप्ता एवं डॉ. हरिओम त्यागी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को अनुशासित एवं व्यवस्थित अध्ययन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया। सत्र सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और अध्ययन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की प्रेरणा देखने को मिली।
एक टिप्पणी भेजें