ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा:। श्योरान इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में प्रभावशाली रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रैली के दौरान छात्रों ने “पृथ्वी बचाओ”, “पेड़ लगाओ-धरती बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से सभी को जागरूक किया। पूरे परिसर में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें उन्होंने जोश और ऊर्जा के साथ संदेश दिया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, प्रदूषण से बचें और कचरे को कूड़ेदान में डालें। नाटक के माध्यम से यह भी दर्शाया गया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।अंत में विद्यालयाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज को भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।
एक टिप्पणी भेजें