Top News

कपिल राठी की सगाई समारोह में पहुंचे संत और केंद्रीय मंत्री, नवयुगल को दिया आशीर्वाद।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:ग्रेटर नोएडा में आयोजित बृजपाल राठी के भतीजे कपिल राठी के सगाई समारोह में संत, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर नवयुगल को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा व संत महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष Swami Chakrapani Maharaj ससम्मान पहुंचे और नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री B. L. Verma, दादरी के विधायक Tejpal Nagar, भाजपा के जिला अभिषेक शर्मा रणवीर चौधरी, हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का आयोजन CS Orchid Garden, जीटा-1 (निकट ग्राम साकीपुर) ग्रेटर नोएडा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लेकर परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का पवित्र संस्कारिक मिलन होता है, इसलिए इसे भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने नवयुगल के सुखी, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई सम्मानित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में बृजपाल राठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने