गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: नोएडा विधानसभा क्षेत्र के नोएडा स्टेडियम में खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सांसद डॉ महेश शर्मा एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, कार्यक्रम संयोजक संजय बाली, खेल विभाग के प्रभारी/जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रवेज अली तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य स्टाफ एवं कोच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 08 खेल विधाओं यथा एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, भारत्तोलन, बैडमिंटन एवं फुटबॉल का आयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में कबड्डी बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर 12 की टीम विजेता रही। जूडो प्रतियोगिता में 28 किग्रा वर्ग में प्रशस्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 32 किग्रा वर्ग में काम्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 40 किग्रा वर्ग में मानसी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में युग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में देवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा वर्ग में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 51 किग्रा वर्ग में कृष्ण शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एथलेटिक्स में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 08 खेल विधाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि 08 मार्च 2026 को माननीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन भी 08 खेल विधाओं में नोएडा स्टेडियम, गौतमबुद्धनगर में किया जाएगा, जिसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों यथा जेवर, खुर्जा, सिकंदराबाद, नोएडा एवं दादरी के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
नोएडा स्टेडियम में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें