ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता: शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अजय पॉली लिमिटेड ने दादरी क्षेत्र के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, बिरौंडी चक्रसेनपुर (सेक्टर पाई-1) में नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर कक्ष और क्रीड़ा भवन का भव्य लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ, जिसमें कंपनी के निदेशक अवनीश सिंह विसेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अवनीश सिंह विसेन द्वारा फीता काटकर किया गया। समारोह का संचालन राहुल कुमार और अनुज कुमार राजपूत ने किया।
CSR के तहत शिक्षा को बढ़ावा
यह परियोजना अजय पॉली लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत पूर्ण की गई है। कंपनी द्वारा विद्यालय के जीर्णोद्धार के साथ आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
छात्र संख्या में होगी बढ़ोतरी
वर्तमान में विद्यालय में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कंप्यूटर कक्ष शुरू होने के बाद लगभग 200 नए नामांकन की संभावना जताई जा रही है, जिससे कुल छात्र संख्या 700 तक पहुंच सकती है। यह सुविधा छात्रों को तकनीकी ज्ञान से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अवनीश सिंह विसेन का संदेश
इस अवसर पर अपने संबोधन में अवनीश सिंह विसेन ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है और आज के दौर में डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस कंप्यूटर लैब का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ना और उनके
एक टिप्पणी भेजें