Top News

भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि बिन्नू भाटी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी और किसान आंदोलन को नई दिशा देगी:दीपक भाटी ‘चोटीवाला’
     नोएडा वेस्ट/ फेस वार्ता: भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए किसानों के हित में संघर्ष को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी ‘चोटीवाला’ ने कहा कि बिन्नू भाटी का जिला अध्यक्ष के रूप में चयन किसानों की आवाज़ को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान गहरे संकट से गुजर रहा है। महंगी खाद, बीज, डीज़ल और बिजली, आवारा पशुओं की समस्या, फसलों के उचित दाम न मिलना और बढ़ता कर्ज किसानों की कमर तोड़ रहा है। ऐसे हालात में किसान संगठनों की भूमिका और भी अहम हो जाती है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी हर मंच पर किसान हितों की लड़ाई जारी रखेगी। कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि बिन्नू भाटी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी और किसान आंदोलन को नई दिशा देगी। जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हर न्यायोचित आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी ने कहा कि वे जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही संबंधित प्राधिकरणों एवं प्रशासन से वार्ता करेंगे और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर किसानों की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का ठोस समाधान निकल सके।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट, जिला सचिव रमेश वाल्मीकि, व्यापार प्रकोष्ठ से इंद्रेश कुमार, दिनेश कुमार, नरेश मुखिया, श्रुति चौधरी, मुन्ना खान, दीपांशु सोनी, पीयूष जाटव, सन्नी सिंह, सचिन भाटी, रवि कुमार, राज सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए किसान एकता और साझा संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने