ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा:
शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा की दिशा में बड़ी उपलब्धि
लॉयड बिजनेस स्कूल, ग्रेटर नोएडा के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) की प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रबंधन पेशेवर तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि NBA की मान्यता लॉयड बिजनेस स्कूल के लिए गर्व का विषय है। यह संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल डिग्री या डिप्लोमा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम, आत्मविश्वासी और कुशल पेशेवर बनाना है। यह उपलब्धि संस्थान को शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और NBA की मान्यता इसी दिशा में संस्थान के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा, "आज उद्योग जगत को ऐसे प्रबंधन पेशेवरों की आवश्यकता है, जिनमें केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि विश्लेषणात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान का कौशल भी हो। हमारा प्रयास है कि कक्षा की शिक्षा को उद्योग के अनुभव, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और केस स्टडी से जोड़ा जाए। NBA की मान्यता हमारी इसी प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करती है।"
उन्होंने आगे कहा कि NBA की मान्यता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर गुणवत्ता सुधार की जिम्मेदारी भी है।
NBA की मान्यता का विद्यार्थियों को विशेष लाभ
NBA (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन) द्वारा किसी शैक्षणिक कार्यक्रम की गुणवत्ता का स्वतंत्र मूल्यांकन किया जाता है। इसकी प्रमुख विशेषता परिणाम आधारित शिक्षा (Outcome Based Education) है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं का मूल्यांकन किया जाता है। इससे पाठ्यक्रम को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने, शिक्षण पद्धतियों में नवाचार लाने, फैकल्टी की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मान्यता शैक्षणिक कार्यक्रम की विश्वसनीयता को मजबूत करने के साथ संस्थान में निरंतर गुणवत्ता सुधार की संस्कृति को प्रोत्साहित करती है।
लॉयड बिजनेस स्कूल प्रबंधन शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान में मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, बिजनेस एनालिटिक्स और BFSI जैसे क्षेत्रों में विशेषीकृत शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। IBM, Harvard Business Publishing, IIM Bangalore, NISM और AIMA जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों एवं संगठनों के साथ शैक्षणिक सहयोग, कॉर्पोरेट मेंटरशिप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और लाइव प्रोजेक्ट्स इस दिशा में संस्थान की पहल का हिस्सा हैं।
लॉयड बिजनेस स्कूल का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल कुशल प्रबंधक बनाना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता तैयार करना है, जो उद्योग, समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकें। NBA की यह मान्यता इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Lloyd Business School PGDM: लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 36 मीडिया पेशेवरों को ‘मीडिया मित्र सम्मान–2026’ से किया सम्मानित
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित वार्षिक ‘मीडिया मित्र सम्मान–2026’ समारोह में विभिन्न समाचार पत्रों एवं टेलीविजन चैनलों से जुड़े 36 मीडिया पेशेवरों को शिक्षा, नवाचार और समाज के सकारात्मक परिवर्तन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दीपावली के अवसर पर आयोजित समारोह में मीडिया जगत के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ समाज और संस्थानों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज को दिशा देने और सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान प्रतिभाओं और भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण करते हैं, जबकि मीडिया उनकी उपलब्धियों और प्रयासों को समाज तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत और मीडिया के बीच मजबूत संबंध राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं।
समारोह में 36 मीडिया प्रतिनिधियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीपावली के उत्सवी माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा एवं मीडिया जगत के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को और मजबूत किया।
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का यह वार्षिक आयोजन मीडिया पेशेवरों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने और उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को सम्मान देने की एक पहल है।
एक टिप्पणी भेजें