ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नन्हक फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम उत्साह, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं| विभिन्न कार्यक्रमों में विशेष रूप से छठ पूजा पर आयोजित एक नृत्य ने सभी उपस्थित दर्शकों का विशेष रूप से दिल जीत| सब ने इसकी जोरदार प्रशंसा की और खूब जोरदार तालिया से स्वागत किया|
कार्यक्रम का उद्देश्य एवं थीम.. त्योहार सबके लिएसमाज में सकारात्मक सोच, सामाजिक सहयोग एवं सेवा के भाव को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व्हाट इस समाजसेवी श्री नमनी जी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नन्हक फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती साधना सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा फाउंडेशन के कार्यों और सामाजिक उद्देश्यों के बारे में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों , अतिथिगण... एसपी गर्ग श्रीमतीपूनम सिंह स्वरा श्रीवास्तव श्रीमती ममता पांडे श्रीमती भावना सिंह शैलेंद्र कुमार संजय सिंह, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव एवं हिम्जा श्रीवास्तव एवं श्रीमती विद्या जी एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही|
इसके अतिरिक्त नमानी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य पत्रकार बंधुओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं ने अपने विचारों एवं सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में नन्हक फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, वक्ताओं, पत्रकार बंधुओं एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें