Top News

ग्राम अटाई में माँ भगवती की अखंड ज्योत के दर्शन कर मनोज चौधरी भाजपा नेता ने लिया आशीर्वाद।

जेवर/ फेस वार्ता:। जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अटाई में भाजपा नेता एवं जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने माँ भगवती की अखंड ज्योत के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ भगवती के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मनोज चौधरी ने कहा कि माँ भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी के आशीर्वाद से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत बनी रहे।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

और नया पुराने