Top News

ग्रेटर नोएडा में नारियल पानी को लेकर बड़ा सवाल, रिलायंस फ्रेश में सड़ा हुआ नारियल बेचने का आरोप।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: Reliance Retail के ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर से खरीदे गए नारियल पानी में कथित रूप से दूषित और सड़ा हुआ पानी निकलने का मामला सामने आया है। डॉ जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पैकिंग खोलने के बाद जब नारियल खोला गया तो उसमें से बदबूदार और खराब पानी निकला, जिससे स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई।
पीड़ित डॉक्टर ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। डॉ जितेंद्र सिंह का कहना है कि यदि समय रहते खराब नारियल पानी का पता नहीं चलता तो किसी की तबीयत भी बिगड़ सकती थी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी अधिकारियों से भी शिकायत की गई। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार सिंह
 विभाग के अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी
और पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है और यदि खाद्य सामग्री में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता की जांच जरूर करें और किसी भी प्रकार की शिकायत तुरंत विभाग तक पहुंचाएं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बड़े ब्रांडेड स्टोर्स में भी यदि इस तरह की खराब खाद्य सामग्री बिक रही है तो यह उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

Post a Comment

और नया पुराने