Top News

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर 24 मई 2026 को मण्डल के सभी शक्ति केंद्रों पर विशेष रणनीतिक बैठकों का आयोजन किया गया। ये बैठकें मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व एवं मण्डल प्रभारी मनोज गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं।
बैठकों का मुख्य उद्देश्य शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाना रहा। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ आगामी चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। साथ ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु संगठन और शासन स्तर पर प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और अब प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता है।बैठक में बूथ कार्यसमितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने, सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे, तो आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।
बैठक में मण्डल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यसमिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।भगवत प्रसाद शर्मा मीडिया एक्जीक्यूटिव
भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल

Post a Comment

और नया पुराने