लखनऊ/ फेस वार्ता: जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर गौतम बुद्ध नगर एवं गाजियाबाद के उच्च-आवासीय (हाई-राइज) क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट एवं गाजियाबाद के विभिन्न हाई-राइज अपार्टमेंट्स में आग लगने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि "इन क्षेत्रों में हजारों परिवार ऊंची इमारतों में निवास कर रहे हैं, जहां अग्निशमन संसाधनों की सीमित पहुंच गंभीर चिंता का विषय है।" जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "वर्तमान अग्निशमन व्यवस्थाएं ऊपरी मंजिलों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे जन-धन की हानि की आशंका बनी रहती है।" जेवर के धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मैंने यह विषय अत्यंत गंभीरता से रखा है। गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में हाई-राइज अपार्टमेंट्स की संख्या निरंतर बढ़ रही है, लेकिन उसी अनुपात में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पाई है। हाल की घटनाएं एक चेतावनी हैं कि हमें तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे।” जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से निम्न प्रमुख बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया:
• उच्च क्षमता वाले फायर टेंडर्स एवं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (स्काई लिफ्ट्स) की उपलब्धता, जो 30-40 मंजिल तक पहुंच सकें।
• सभी हाई-राइज भवनों में अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी सिस्टम (स्प्रिंकलर, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर) की नियमित जांच एवं प्रमाणन।
• फायर सेफ्टी ऑडिट को सख्ती से लागू करना तथा अनुपालन न करने वालों पर कठोर कार्यवाही।
• रेजिडेंट्स एवं आरडब्ल्यूए के लिए नियमित मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम।
• अग्निशमन विभाग की तत्परता एवं प्रतिक्रिया समय (Response Time) को और अधिक सुदृढ़ करना। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि 'यह विषय सीधे तौर पर लाखों नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, अतः इस दिशा में त्वरित एवं दीर्घकालिक नीति बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।" मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
एक टिप्पणी भेजें