ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। HIMT Group of Institutions द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर “Job Quest Expo 2026” के प्रथम दिवस (21 अप्रैल 2026) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस भव्य रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।
पहले दिन करीब 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जबकि लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिए। चूंकि यह जॉब फेयर दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है, इसलिए चयन प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची 22 अप्रैल 2026 को कंपनियों द्वारा जारी किए जाने की संभावना है।
संस्थान के चेयरमैन H. S. Bansal ने अभ्यर्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सहभागी कंपनियों और संस्थानों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर की सेवायोजन अधिकारी Manisha Atri भी उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए उपयोगी मंच बताया।
वहीं ग्रुप डायरेक्टर Sudhir Kumar ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम के प्रयासों की सराहना की। रिक्रूटर्स ने भी जॉब फेयर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सुव्यवस्थित संचालन की प्रशंसा की।
इस दौरान Vikrant Chaudhary, Pankaj Kumar, Anuj Mittal, Amit Singh, Manorama, Narendra Upadhyay, Dinesh Kumar और Kavita Chaudhary सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
“Job Quest Expo 2026” युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है और दूसरे दिन भी इससे बड़ी संख्या में चयन की उम्मीद जताई जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें