ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, :
जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में स्पेशल ओलंपिक्स भारत – उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं साझेदारी में आयोजित हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम MEDFEST के दूसरे दिन विशेष बच्चों के लिए “स्पेशल स्माइल्स” (डेंटल चेकअप) एवं “फन फिटनेस” (फिजियोथैरेपी एवं फिटनेस सत्र) का सफल आयोजन किया गया।इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं उनकी टीमों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम में Stuti Mohan, Dr. Amit Kumar, Dr. Nishant तथा Suresh Bisht प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।डेंटल स्क्रीनिंग के तहत बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें ओरल हाइजीन एवं डेंटल केयर के प्रति जागरूक किया गया, वहीं फन फिटनेस सत्र में फिजियोथैरेपी आधारित गतिविधियों के माध्यम से उनकी शारीरिक क्षमता एवं मोटर स्किल्स को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या Meeta Bhandula एवं उप-प्रधानाचार्या Anita Pillai के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के स्वयंसेवकों—Arnav Kohli, Swastik Chugh, Rida Fatima, Prabhnoor Kaur, Mihira, Samriddhi Singhla, Navya, Shalyn, Avyukt एवं Kanishka—ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही ITS College, Greater Noida के पैरामेडिकल छात्रों ने भी सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने कहा,
“ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम हमारे विशेष विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सशक्त बने।”
यह आयोजन “Each One Reach One” की भावना को साकार करते हुए समावेशी एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
एक टिप्पणी भेजें