Top News

प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो LPG सिलेंडर से मिली राहत, आईआईए टीम के सराहनीय प्रयास।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:एमएसएमई मंत्रालय, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर एवं सूरजपुर इंडेन गैस सेवा के संयुक्त प्रयासों से खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण रसोई गैस की अस्थायी कमी से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों के लिए आज 5 किलो के LPG सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया।
इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन के नेतृत्व में पूरी टीम की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से श्री जे. एस. राणा, श्री अमित शर्मा, श्री प्रदीप शर्मा, श्री विशारद गौतम एवं श्री राकेश बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर इस अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा।
गैस की अनुपलब्धता के कारण पलायन के लिए विवश हो रहे श्रमिकों के लिए यह पहल अत्यंत राहतकारी सिद्ध हुई। इससे उन्हें न केवल तत्काल सहायता मिली, बल्कि यह विश्वास भी मिला कि भविष्य में गैस की उपलब्धता बनी रहेगी एवं रिफिलिंग की सुविधा भी सहज रूप से प्राप्त होगी।
आईआईए चेयरमैन ने इस अवसर पर श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर तत्पर रहेगा। उन्होंने पूरी टीम की प्रतिबद्धता एवं समर्पण की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों, विशेषकर उपरोक्त सदस्यों, के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।यह पहल आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Post a Comment

और नया पुराने