ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा:जिला कांग्रेस कमेटी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिसरख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम सादुल्लापुर स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागर ने की।
चौपाल में ब्लॉक व जिला स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है, जबकि सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल प्रचार और वादों की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान, युवा बेरोजगार और आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों का सच जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और इसके जरिए ही विपक्ष सशक्त होकर जनता के मुद्दों को उठा सकता है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर बड़े जनआंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।वरिष्ठ कांग्रेस चिंतक एडवोकेट हंसराज नागर ने कहा कि ग्राम चौपाल जैसे कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देते हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। वहीं वरिष्ठ नेता रणसिंह प्रधान ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर रणसिंह प्रधान, निशा शर्मा, मुकेश शर्मा, बिन्नू भाटी, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह जीनवाल, श्रुति कुमारी, धर्मवीर प्रधान, गौतम सिंह, दयानंद नागर, सुबोध भट्ट, विपिन त्यागी, रमेश चंद जीनवाल, सचिन भाटी, एडवोकेट बनी सिंह, आजम खान, गौरव कुमार, रविंद्र कुमार, सुरजीत वाल्मीकि, दिनेश कुमार, संजीव नागर, दुलीचंद, महिपाल, ऋषिपाल, मनोज कुमार, ईश्वर सिंह, श्रीपाल, सोनपाल कसाना, चौधरी रुमाल, ऋषि मैनेजर, समय सिंह, अमित, रतन, नरेंद्र, विजयपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें