ग्रेटर नोएडा/ भारत भूषण: जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अस्मिता थिएटर के सहयोग से “दस्तक” शीर्षक से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
नाटक “दस्तक” के माध्यम से लैंगिक समानता, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से मंचित किया गया।कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय, सशक्त संवाद और प्रभावशाली प्रस्तुति से छात्रों एवं प्राध्यापकों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और जागरूकता आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ और अस्मिता थिएटर की टीम की सराहना करते हुए इस पहल को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ द्वारा कलाकारों के स्वागत के साथ हुई। आभार स्वरूप कलाकारों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जो विकास, आशा और सशक्तिकरण का प्रतीक है।अंत में महिला प्रकोष्ठ ने अस्मिता थिएटर की टीम, विद्यार्थियों एवं समस्त संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित
एक टिप्पणी भेजें