Top News

तीसरी एआईकेएफ प्रेसीडेंट कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन!

दिल्ली/ फेस वार्ता: तीसरी एआईकेएफ प्रेसीडेंट कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यूपी टीम बनी ओवरऑल चैंपियन दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में 23 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी एआईकेएफ प्रेसीडेंट कप – ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के 40 खिलाड़ियों का विभिन्न आयु वर्गों में चयन हुआ, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश टीम को ओवरऑल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी, ग्रेटर नोएडा के छात्र हैं। इन खिलाड़ियों को कोच शिवालक राज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जबकि सह-कोच सेंसेई दिलीप कुमार एवं सेनपाई सर्वोदय कुमार का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा। पूरी टीम का कुशल मार्गदर्शन सेंसेई रजनीश कुमार के नेतृत्व एवं देखरेख में हुआ।
इस प्रतिष्ठित कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
स्वर्ण पदक विजेता:अनु सोलंकी,देवांश तिवारी,अनु ठाकुर,जाह्नवी सिंह, आदर्श मौर्या
अध्विक अरोड़ा,तेजस्वी (काटा + कुमिते),नौक्षित, 
रजत पदक विजेता:रुद्रांश राज,तक्ष्वी त्रिपाठी, युवराज, नविज्ञा सोम,आयुष रावल, 
कांस्य पदक विजेता:कैरवी झा, गरिमा सिंह
आरुषि शर्मा, प्रभांशु सिंह, पर्णिका स्थावली, अक्षिता पाण्डेय, सर्वोदय कुमार, ख्याति सिंह
किशोरी पुनिया, दृष्ण दिनेश कुमार, खुशी सागवान, तनुषा नाहा, फरहान मंसूरी,अदिति सिंह, वंश नागर, प्रियांश भाटी
प्रतियोगिता से ग्रेटर नोएडा लौटने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से अभिभावकों में खुशी की लहर है। साथ ही खिलाड़ियों को उनके-उनके स्कूलों में प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा सम्मान एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन (AIKF) के राष्ट्रीय महासचिव सेंसेई रजनीश कुमार ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सभी अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Post a Comment

और नया पुराने