ग्रेटर नोएडा गौबुनगर फेस वार्ता: तिलपता में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की मासिक बैठक सम्पन्न, किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की मासिक बैठक यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय, तिलपता में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े किसानों के लंबित मुद्दों तथा तिलपता कंटेनर डिपो से प्रभावित किसानों की गंभीर समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई।किसानों की समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखने के निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“किसानों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संगठन बड़ा आंदोलन करने को भी तैयार है।”
उन्होंने तिलपता गांव में जलभराव, कंटेनर डिपो से गुजरने वाले ट्रालों और भारी वाहनों से लगने वाले जाम, बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और इसके कारण बढ़ रहे प्रदूषण की समस्याओं को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि गांव के कई लोग दमा और हेपेटाइटिस-सी जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनसे निजात दिलाने के लिए संगठन ने संकल्प लिया और बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कंटेनर डिपो तिलपता के चीफ मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि—कंटेनर डिपो अपने भारी वाहनों का वैकल्पिक मार्ग गांव के बाहर से निर्धारित करे।
प्रभावित किसानों के परिवार के एक सदस्य को स्थाई रोजगार दिया जाए।
जिन किसानों का मुआवज़ा लंबित है, उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
अन्यथा संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।इस अवसर पर बैठक में शामिल पदाधिकारी संगठन की महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, यूथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, प्रदेश सचिव सोनू खारी, प्रदेश संगठन मंत्री रवि शास्त्री, प्रदेश महामंत्री रामरिक भाटी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरीश भाटी, प्रदेश सचिव बृजेश भाटी, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रवीन्द्र भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविदंर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव अभिषेक यादव, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष नौशाद अली, जिला संगठन मंत्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष रतीश पंडित, जिला उपाध्यक्ष डॉ. खालिद मसूरी, जिला संगठन मंत्री रियाज राणा, फहीम मंसूरी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष) सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। इस बात की जानकारी संगठन मीडिया प्रभारी ने दी।
एक टिप्पणी भेजें