Top News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, ₹937 करोड़ से ज्यादा की धनराशि पर हुआ समझौता।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं निर्देशन में 9 मई 2026 को जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
शिवानी रावत ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपदभर में रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में न्यायालय स्तर पर कुल 3,03,925 वादों का निस्तारण किया गया, जबकि प्री-लिटिगेशन स्तर पर विभिन्न विभागों एवं राजस्व न्यायालयों के माध्यम से 7,66,447 मामलों का समाधान कराया गया। इस प्रकार कुल 10,70,372 मामलों का निस्तारण हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल ₹937 करोड़ 71 लाख 15 हजार 913 की समझौता धनराशि तय की गई।
विभागवार निस्तारण
राजस्व न्यायालयों द्वारा 7,66,447 मामलों का निस्तारण
यातायात विभाग द्वारा 4,99,452 मामलों का समाधान
चिकित्सा विभाग द्वारा 99,045 मामलों का निस्तारण
पुलिस विभाग द्वारा 13,509 मामलों का समाधान
यू.पी.पी.सी.एल. द्वारा 5,780 मामले निस्तारित
नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 6,123 मामलों का समाधान
श्रम न्यायालय द्वारा 1,045 मामलों का निस्तारण, जिसमें ₹69.23 करोड़ की धनराशि पर समझौता हुआ
एनपीसीएल द्वारा 45 मामलों में ₹7.23 लाख की समझौता राशि तय हुई
बीएसएनएल द्वारा 23 मामलों का निस्तारण किया गया
न्यायालयों में उल्लेखनीय निस्तारण
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा सर्वाधिक 79,368 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से 2,02,227 चालानों का निस्तारण कर ₹14.25 लाख जुर्माना वसूला गया।
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में 22 मामलों में ₹2.30 करोड़ की समझौता धनराशि तय हुई। एनआई एक्ट न्यायालयों में भी बड़ी संख्या में मामलों का समाधान कराया गया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय सुलभ, सरल और त्वरित बनाने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कर लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने