Top News

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न: लड्डू बांटकर आतिशबाजी के साथ मनाई खुशी।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: पश्चिम बंगाल में भाजपा  की ऐतिहासिक जीत के बाद जीत की खुशी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।वहीं इसका असर अब स्थानीय स्तर पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। गौतमबुद्धनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को बड़े उत्साह के साथ मनाते हुए इसे संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के संकेत के रूप में देखा।इस अवसर पर बिलासपुर के चेयरमैन संजय भैया के आवास तुगलपुर पर लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई, वहीं आतिशबाजी कर जश्न को और भी यादगार बना दिया गया। पूरे माहौल में खुशी और उल्लास का वातावरण छाया रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता, मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बबलू गुर्जर, ग्रेटर नोएडा मंडल कोषाध्यक्ष आर्य कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, रवि नेता जी, ठाकुर दशरथ नेता जी, विनोद भाटी, एडवोकेट रवि चेची और डॉ. हरेंद्र सिंह सहित अनेक पार्टी के कार्यकर्ताभी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने