ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर)/ फेस वार्ता: थाना सूरजपुर क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम साकीपुर निवासी 25 वर्षीय साजन की हत्या के मामले में आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू पुत्र स्व. कालू राम की तलाश की जा रही थी। यह हत्या घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर थाना सूरजपुर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
मंगलवार देर रात पुलिस टीम मोजरबीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध i-20 कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस को चकमा देकर रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते से जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान मंगेश उर्फ टिल्लू (उम्र करीब 31 वर्ष) के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक i-20 कार बरामद की गई है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस द्वारा कांबिंग ऑपरेशन जारी है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
मु0अ0सं0 243/2026, धारा 103(1)/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, थाना सूरजपुर,
एक टिप्पणी भेजें