Top News

कासना मंडल में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठकों का आयोजन, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के कासना मंडल अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडी श्यामनगर शक्ति केंद्र की बैठक कुलदीप शर्मा के कार्यालय पर आयोजित हुई, जबकि बिलासपुर शक्ति केंद्र की बैठक सचिन गोयल के आवास पर संपन्न हुई। वहीं सलेमपुर शक्ति केंद्र की बैठक सुरेंद्र भाटी के आवास पर तथा ऐच्छर शक्ति केंद्र की बैठक राजू भाटी के कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठकों में भाजपा संगठन की नीतियों एवं आगामी अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली।
इस अवसर पर कासना मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी एवं मंडल प्रभारी इंद्रजीत टाइगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Post a Comment

और नया पुराने