ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: वेस्ट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर मुख्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सरोहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मेरठ एवं आगरा मंडल के प्रभारी डूंगर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि ने की।बैठक का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंवाद बढ़ाने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि प्रदीप सरोहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और समान अवसर सुनिश्चित करने में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठन को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। साथ ही सदस्यता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तेज करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डूंगर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार संवाद और समीक्षा बैठकें जरूरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की अपील की।अध्यक्षीय संबोधन में धर्म सिंह बाल्मीकि ने कहा कि जिले में प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ब्लॉक और नगर स्तर पर भी समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और अनुसूचित जाति समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में धर्म सिंह जीनवाल, मुकेश शर्मा, रमेश वाल्मीकि, अजब सिंह जाटव, तीरथराम वाल्मीकि, महाराज सिंह नागर, सतीश शर्मा, रमेश जीनवाल, धर्मबीर सिंह, नानक चंद, दुष्यंत नागर, ओमप्रकाश चंदेलिया, अरुण भाटी, गुलाब जाटव, डॉ. रतनपाल जाटव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मजीत जाटव, कपिल भाटी, रमा नैय्यर, जगदीश, सुबोध भट्ट, लायकराम, गजन प्रधान, सचिन बाल्मीकि, सचिन शर्मा, जगदीश नागर, गजेंदर, अमित, विवेक, उपेंद्र सिंह, बिन्नू भाटी, सचिन भाटी, मेहरचंद बाल्मीकि, राजकुमार, जय प्रसाद, रामप्रताप, विपिन कुमार, विनोद जाटव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें