दादरी/ फेस वार्ता भारत शर्मा: दादरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने वार्ड संख्या-09 स्थित करतार एन्क्लेव में 34.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
विधायक तेजपाल सिंह नागर ने श्री धर्म पब्लिक स्कूल से ओल्ड बारात घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, जिसकी स्वीकृत लागत 25.58 लाख रुपये है। इसके अलावा स्नेहलता के मकान से छोटेलाल तथा वेदप्रकाश/अशोक नागर के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत 9.28 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें और बेहतर जल निकासी व्यवस्था न केवल लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान करती हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला भी बनती हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि दादरी विधानसभा में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर चौधरी चरन सिंह, चौधरी जीतराम सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अतराज, चौधरी सतीश, चौधरी राजेंद्र, चौधरी नरेंद्र, चौधरी अजित, ज्ञान, मेंबर मोहित, मेंबर कविता, चौधरी चाहतराम बाबू जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें