Top News

सेक्टर-71 में डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, फुट पेट्रोलिंग कर दिए आवश्यक निर्देश।

नोएडा/ फेस वार्ता: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एसीपी-1 श्रीमती दीक्षा सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-71 में व्यापक फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए।
डीसीपी ने सेक्टर-71 की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए कहा।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने