Top News

शहर की स्ट्रीट लाइटों की टाइमिंग पर उठा सवाल, आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से की बिजली बचत की मांग।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: शहर में सुबह देर तक जलती रहने वाली स्ट्रीट लाइटों को लेकर सेक्टर पी-3 आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से  मांग की है कि शहर में स्ट्रीट लाइटों के संचालन समय की समीक्षा कराने की मांग की है।
कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा भी लगातार बिजली बचत और संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद ग्रेटर नोएडा के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें सूर्योदय के काफी देर बाद तक जलती रहती हैं।
आरडब्ल्यूए के अनुसार, जहां स्ट्रीट लाइटें सुबह लगभग 5 बजे या पर्याप्त उजाला होने पर बंद हो जानी चाहिए, वहीं कई स्थानों पर वे करीब 6:30 बजे तक जलती रहती हैं। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है, जिसका अतिरिक्त आर्थिक भार भी प्राधिकरण को उठाना पड़ रहा है।
अमित भाटी ने बताया कि इस संबंध में पहले भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि शहर में स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए समयानुसार ऑटोमेटिक सिस्टम लागू किया जाए, ताकि बिजली की बचत सुनिश्चित हो सके।
आरडब्ल्यूए ने कहा कि यदि समय पर स्ट्रीट लाइटें बंद कराई जाएं तो न केवल ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्राधिकरण के आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी और शहर में बेहतर प्रबंधन का संदेश जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने