Top News

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक भव्य स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
रैली की शुरुआत दोपहर 2 बजे अंसल प्लाजा, परी चौक से हुई, जहां से समाजसेवी श्री भगवत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली परी चौक होते हुए कैलाश हॉस्पिटल तक पहुंची।
इस रैली में लगभग 200 छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस से जुड़े संदेश दिए। परी चौक पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
रैली के समापन पर कैलाश हॉस्पिटल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संस्थान और अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।”
प्रबंधक बी.के. शर्मा ने युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि उनके माध्यम से जागरूकता फैलाना एक प्रभावी पहल है।
डॉ. सुशील शर्मा ने नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ आदतों को अपनाने पर जोर दिया, वहीं एडमिनिस्ट्रेटर राज शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं और लोगों को जागरूक बनाते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का भी सशक्त माध्यम बना।

Post a Comment

और नया पुराने