Top News

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर-बिरौड़ा सेक्टर पाई-1 स्थित रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज की अमृतमयी वाणी में आरंभ हुई इस कथा ने पहले ही दिन श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बिरौड़ा मंदिर प्रांगण से निकली विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते हुए रामलीला परिसर तक पहुंचे। यात्रा ऐच्छर गांव से होकर निकली और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
रामलीला परिसर पहुंचने पर विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके बाद आयोजित श्री राम कथा में कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री हनुमान जी के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लगभग दो घंटे तक चली कथा के पश्चात भव्य आरती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राकेश नंबरदार एवं नरेंद्र मावी के सौजन्य से सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आज की कथा के मुख्य यजमान हरवीर मावी तथा सह-यजमान शेर सिंह भाटी और धीरज शर्मा रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, चित्रा गुप्ता, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, समीर भाटी और विनीत नागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री राम कथा का यह आयोजन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Post a Comment

और नया पुराने