ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: क्षेत्र की एक आवासीय सोसायटी में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर निवासियों द्वारा की गई पहल रंग लाती नजर आ रही है। सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में विधायक से मुलाकात कर पानी, सड़क, सफाई व अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई थीं।
निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने तुरंत संज्ञान लिया और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए औपचारिक पत्र भेजा है। विधायक की इस सक्रियता से सोसायटी के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा।
सोसायटी के निवासियों ने विधायक के इस सराहनीय कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा त्वरित कार्रवाई करना आमजन के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। साथ ही निवासियों ने प्राधिकरण से भी अपेक्षा जताई है कि वह इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराए।
निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, तो सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।
इस मौके पर अरुण अवस्थी, अशोक गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, सुशील ठाकुर, धीरज सिंह, संतोष मौर्य, संजीव शुक्ला, दीपक गोयल, श्याम पाण्डेय, संजू कुमार, रोहित गुप्ता, सुनील परिहार, बिपुल सिंह, हरीश अवस्थी, सुनील कपूर, मुकेश कुमार, दिवाकर सिंह सहित अन्य टीम सदस्यों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें