ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में स्नातक तथा परास्नातक कोर्सों सत्र 2024-25 के छात्रों को उपाधि प्रदान करने हेतु स्नातक दिवस – 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. जे पी पांडे, कुलपति एकेटीयू लखनऊ (ओनलाईन), विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस. के. साहा, मैकेनिकल इंजीनिय्रिंरिग विभाग, आई. आई टी, दिल्ली, संस्थान के मुख्य वित्त अधिकारी अभिजीत कुमार , एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक प्रो. विनय गुप्ता, निदेशक फार्मेसी प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 2024-25 सत्र के सभी स्नातक तथा परास्नातक छात्रो को डिग्री प्रदान की गयी तथा सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण तथा रजत पदक से सम्मानित किया गया । निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्रो. जे पी पांडे, कुलपति एकेटीयू लखनऊ ने वर्चुअल माध्यम से जुडकर सभी छात्रो को दीक्षा उपदेश दिया । उन्होने छात्रो से जीवन में गुरू के महत्व को बताया । उन्होने कहा कि गुरु तथा माता पिता के आशीर्वाद तथा ज्ञान द्वारा ही हम जीवन में किसे भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई. आई. टी दिल्ली के मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर एस के साहा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ छात्रों को नवीनतम शोध तथा तकनीकी बदलावों के विभिन्न आयामों को भी जानना चाहिए। संस्थान के एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने सभी छात्रो को बधाई देकर भविष्य में नयी बुलंदिया छूने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न डिग्रीधारकों के चेहरे डिग्री पाकर खिल उठे । प्रो. बी शरण ने सभी आतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक तथा संस्थान के रजिस्ट्रार प्रोफेसर विपिन कुशवाहा, प्रोफेसर राजकमल, प्रोफेसर अमृता सिंह, प्रो. नैमपाल सिंह, प्रोफेसर डी पी सिंह, प्रोफेसर शरद माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
आई ई सी कालेज में स्नातक दिवस – 2026 का आयोजन।
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें