ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शहीद दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इन महान बलिदानियों ने हमें यह सिखाया कि जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य केवल स्वयं के लिए जीना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होना है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं, वह उनके त्याग और बलिदान का परिणाम है।उन्होंने आगे कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में हमारा दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना भी है, जो देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को अपनाएं—यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सभी फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें