गौतमबुद्धनगर, फेस वार्ता:सीडीपीओ संध्या सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक बाल विकास पुष्पहार के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) में जनपद में कम प्रगति पाए जाने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा वीएचएसएनडी (VHSND) सत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (AWW) को निर्देश दिए कि वे दो-दो मुख्य सेविकाओं के माध्यम से प्रतिदिन 10-10 फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान नियाना वीएचएसएनडी सत्र में एएनएम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित मिलीं। ड्यू लिस्ट के अनुसार 11 गर्भवती महिलाएं, 4 पात्र (समय मानक के अनुसार पूर्ण नहीं) तथा 1 पात्र महिला पाई गई। उक्त पात्र महिला का फॉर्म सोमवार को मुख्य सेविका के माध्यम से भरा जाएगा। सीडीपीओ ने परियोजना क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र महिलाओं के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जनपद गौतमबुद्ध नगर में पीएम मातृ वंदना योजना का लक्ष्य और उपलब्धि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए 13,444 लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष वर्तमान में जनपद में मात्र 2,643 लाभार्थियों का पंजीकरण ही हो पाया है, जो लक्ष्य की तुलना में काफी कम है। निर्देश दिए गए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकर के रजिस्टर में दर्ज लाभार्थियों में से पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन करवाएं, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच सके और जनपद का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।
पीएम मातृ वंदना योजना को लेकर सीडीपीओ ने किया वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें