जेवर/ फेस वार्ता: प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर उद्घाटन को लेकर माहौल लगातार उत्साहपूर्ण होता जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक तेजपाल सिंह नागर स्वयं लोगों को संबोधित कर कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करेंगे।
नुक्कड़ सभा स्थल एवं समय
साईं गार्डन एनक्लेव (विक्ट्री स्कूल के पास) – शाम 5:30 बजे
ओम साईं गार्डन एनक्लेव – शाम 6:00 बजे
ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी (ग्रीन वे पब्लिक स्कूल) – शाम 6:30 बजे
राम श्याम कॉलोनी (उदय पब्लिक स्कूल) – शाम 7:00 बजे
इसके अलावा ग्राम अकीलपुर, ऊँचा गाँव एवं खगोड़ा में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता—हरेंद्र नागर, महकार मास्टरजी, धर्मी प्रधान, सोविन्द्र नागर, चतर सिंह प्रधान, दयाराम नागर, अजीत छावड़ी, बलजीत नागर, बिजेंद्र नंबरदार, पवन फागना, भीष्म शर्मा एवं चाहतराम—ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें।
जनसामान्य से अपील
सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा बढ़ाएं और क्षेत्र के विकास की इस नई उड़ान में सहभागी बनें।
एक टिप्पणी भेजें