Top News

ज़ेवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 आयोजित, विधायक धीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

ज़ेवर/गौतमबुद्धनगर फेस वार्ता: ज़ेवर विधानसभा के ज़ेवर मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ज़ेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठन की विचारधारा तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय का सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के संकल्प से और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज के बीच प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि समर्पित, अनुशासित और जागरूक कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।
इस अवसर पर विजय भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, ज़ेवर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रावत, भीम सिंह छौंकर, बॉबी शर्मा, सतपाल तालान, विजेन्द्र तालान, विकास चौधरी, रोहित अग्रवाल, रोहित छौंकर, वेदप्रकाश अग्रवाल, चंद्रमणि भारद्वाज, मोनू गर्ग, विकास राणा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने