ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को वर्ष 2026 में आयोजित Entrepreneur Indian Education Awards में प्रतिष्ठित सम्मान “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान – स्टैंडअलोन” से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड में Ernst & Young (EY) आधिकारिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में शामिल रहा, जिसने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की।
यह सम्मान उन संस्थानों को दिया जाता है जो शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुसंधान एवं नवाचार, छात्र उपलब्धियों, उद्योग–शैक्षणिक सहयोग, सशक्त नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। जीएनआईओटी ग्रुप ने इन सभी क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
यह उपलब्धि केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि संस्थान की दीर्घकालिक दृष्टि, नवाचार और विद्यार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल-आधारित एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस अवसर पर नैक ए+ एवं एनबीए मान्यता प्राप्त जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने इसे पूरे जीएनआईओटी परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता तथा जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार, उद्योग सहयोग और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।
यह सम्मान संस्थान के समर्पित शिक्षकों, कर्मठ कर्मचारियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, अभिभावकों और मजबूत पूर्व छात्र समुदाय को समर्पित है, जिनके सहयोग और विश्वास ने जीएनआईओटी ग्रुप को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।
एक टिप्पणी भेजें