नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा, सेक्टर-115 उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने व्यापारियों से जुड़ी नीतियों और सरकार के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वास्तव में व्यापारियों की हितैषी पार्टी है, जिसने स्वदेशी अभियान से लेकर GST दरों में कमी तक अनेक महत्वपूर्ण कदम व्यापारियों के हित में उठाए हैं।
सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़क निर्माण में अभूतपूर्व कार्य किया है और देशभर में सड़क नेटवर्क ने व्यापार को नई रफ्तार दी है। साथ ही, उत्तर प्रदेश में एम्स जैसे विशाल स्वास्थ्य संस्थान स्थापित होने से प्रदेश की स्वास्थ्य संरचना में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।उन्होंने कहा कि बड़े अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक घराने आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने को उत्सुक हैं, जो राज्य की स्थिरता, पारदर्शिता और औद्योगिक नीतियों में हुए सुधार का परिणाम है।ऑनलाइन व्यापार पर चिंता ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर बात करते हुए शारदा ने कहा कि छोटे और मझोले खुदरा व्यापारियों को बचाने के लिए अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर निर्भरता कम करनी होगी। उन्होंने कहा—“यदि आपके बाज़ारों में रौनक होगी, तो आपके घरों में भी रौनक होगी।”उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं व सरकारी नीतियों पर बैठक आयोजित।
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें