Top News

अयोध्या में प्रभु श्री राम और चारों भाइयों के जन्मोत्सव को महाराज दशरथ ने किस प्रकार से मनाया का वर्णन:अतुल कृष्ण भारद्वाज।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान ऐछर बिरोड़ा सेक्टर पाई 1 में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के अमृत मयी वाणी से श्री राम कथा आयोजन के चौथा दिन 
कथा में महाराज जी ने राम कथा का अद्भुत महात्म्य बताया अयोध्या में प्रभु श्री राम और चारों भाइयों के जन्मोत्सव को महाराज दशरथ ने किस प्रकार से मनाया सारे देवी देवता प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए किस तरह लालाइत हो कर व वेश बदल बदल के अयोध्या में आकर प्रभु श्री राम का दर्शन कर तृप्त हो रहे थे का बड़ा ही जीवंत वर्णन किया महाराज जी की कथा से मंत्र मुग्ध होकर समस्त श्रोताओं ने प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरे पंडाल को गुंजा दिया 
पंडाल के अंदर भी प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का बड़ा ही भव्य उत्सव मनाया गया सभी भक्तों ने नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रभु के जन्मोत्सव के आयोजन में आज अपनी भक्ति में आहुति दी 
हनुमान जी की तरह भगवान के नाम का सुमिरन और कीर्तन जीवन का हिस्सा बने इन सारी बातों को महाराज जी ने बड़ी सुगमता से कथा श्रोताओं के सामने रख सबको धन्य किया।आज कथा मुख्य यजमान श्री हरवीर मावी सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी, धीरज शर्मा रहे हैं। आज के दैनिक यजमान श्री राम अवतार जी श्री नीतीश उपाध्याय जी रहे हैं
इस राम कथा में आज वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल जी, स्वामी सुशील जी महाराज, प्रांत प्रचारक वेदपाल जी, जिला प्रचारक नेम पाल जी, राजकुमार जी, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, महेश शर्मा बदौली, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान अजय कसाना पवन भाटी राजेश नंबर दार राकेश नंबरदार उपस्थित रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने