ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’ का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन परिचय दिया।
समापन दिवस पर खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। क्रिकेट (T-10) प्रतियोगिता में मेजबान जीएल बजाज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी जीएल बजाज ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया और जीएलए यूनिवर्सिटी की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सपना राकेश ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ‘शौर्य 2026’ ने छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच दिया है और इस आयोजन ने खेल भावना के साथ-साथ टीमवर्क को भी मजबूती दी है।
वहीं जीएल बजाज ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमें एकजुट करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ‘शौर्य 2026’ का समापन हर्ष और उल्लास के माहौल में हुआ, जिसने प्रतिभागियों और दर्शकों को यादगार अनुभव प्रदान किया।
एक टिप्पणी भेजें